बलिया – भीमपुरा में मां और बेटी की धारदार हथियार से हत्या, मचा हड़कंप !

भीमपुरा डेस्क : भीमपुरा थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में दलित मां और बेटी की किसी हथियार से सर पर प्रहार करके हत्या कर दी गयी है। शुक्रवार को मड़हे के मकान में दोनों के शव अलग अलग चारपाई पर रजाई के अंदर पाया गया। घटना गुरुवार की रात्रि की बताई जा रही है।

शुक्रवार की अपराह्न घर के बगल से गुजरते वक्त दोनों को चारपाई पर लेटे देखा तो बगल के लोगों को बुलाया तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस व फ़ॉरेंसिक की टीम ने जांच पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में लेकर थाने चले गए।

भीमपुरा थाना क्षेत्र के अहिरौली हरिजन बस्ती निवासी वीरेंद्र राम विद्युत विभाग में वाराणसी में कार्यरत है तीनों लड़के उनके साथ वाराणसी में रहते है। उसकी पत्नी सुरजावति देवी 55 व पुत्री रानी 22 वर्ष ही गांव पर रहते थे। स्थानीय लोगों की माने रानी की शादी भी तय थी। शुक्रवार को अपराह्न वीरेंद्र के मकान के तरफ से कोई महिला गुजरी तो घर मे कोई चहल पहल नहीं थी।

दोनों अपने अपने बिस्तर पर रजाई ओढ़े पड़े हुए थे। घर मे दरवाजा भी नहीं लगा था। जब महिला को शक हुआ तो उसने पास पड़ोस के लोगों को बुलाया। जब लोगों ने जाकर आवाज लगाई पर कोई उत्तर नहीं मिला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। दोनों के सर पर किसी हथियार से प्रहार किया गया था।

जिसमे माँ के चेहरे और अधिक वॉर किये गए थे। मौके पर पहुँचे भीमपुरा एसएचओ ने इसकी जानकारी अलाकमान को दी। हत्या की सूचना पाकर आसपास के थाने, सीओ रसड़ा और फ़ॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँचकर छानबीन करने लगी। छानबीन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago