बलिया डेस्क : बलिया के एक बैंक कैशियर को ईओडब्ल्यू वाराणसी की टीम ने भरौली स्थित कोऑपरेटिव बैंक से गिरफ्तार कर लिया है. मामला घोटाले का है. आरोप है कि इस बैंक कैशियर ने छात्रवृत्ति के करीब 75 लाख रुपये अपने बेटों और दूसरों के खातों में भेज दिया. इस मामले में तत्कालीन शाखा प्रबंधक ने कैशियर के खिलाफ 2015 में मामला दर्ज करवाया था.
मामला कुछ यूँ है कि भराखरा के रहने वाले हीरामन उभावं स्थित कोऑपरेटिव बैंक में कैशियर के पड़ पर थे. उन पर आरोप लगा है कि स्कॉलरशिप के करीब 75 लाख रूपये उन्होंने अपने दो बेटों और अन्य के खातों में भेज दिया. ऐसे में जब इसकी जानकारी शाखा प्रबंधक को हुई तो उन्होंने कैशियर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया.
इस मामले में ईओडब्ल्यू के इंस्पेक्टर शिवाकांत तिवारी ने जानकारी दी कि मामला 2015 का है और आरोपी के खिलाफ तहरीर तत्कालीन शाखा प्रबंधक ने दी थी. उन्होंने बताया कि घोटाले के आरोपी कैशियर के बेटे अजय राम को इस मामले में पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है.
इसके अलावा एक एलआईसी एजेंट हंसनाथ के खाते में भी गबन की गयी राशि भेजी गयी थी, उसे भी गिरफ्तार किया जा चुका है और अभी वह जेल में है. वहीँ बाकी आरोपी की तलाश में दबिश की जा रही है.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…