मणिमंजरी केस में नहीं मिली चेयरमैन भीम गुप्ता को राहत, अभी जेल में ही रहना पड़ेगा

बलिया डेस्क : बलिया में तैनात पीसीएस अधिकारी मणि मंजरी राय आत्म’ ह’त्या मामले में अभी मनियर नगर पंचायत के चेयरमैन भीम गुप्ता को राहत नहीं मिली है. उन्हें अहि जेल में ही रहना होगा. इस मामले में ज़मानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए जनपद न्यायाधीश सैयद आफताब अहमद रिजवी ने उनकी अर्जी ख़ारिज कर दी है.

आपको बता दें कि ईओ मणि मंजरी राय इसी साल जुलाई में शहर की आवास विकास कॉलोनी में स्थित अपने आवास में खुदकुशी कर ली थी. इस मामले में उनकी भाई ने नामजद तहरीर दी थी. वहीँ इसमें भीम गुप्ता समेत टैक्स लिपिक विनोद सिंह, कंप्यूटर आपरेटर अखिलेश, मणि मंजरी के चालक चंदन कुमार और ईओ सिकंदरपुर संजय राव को आरोपी बनाया गया था.

वहीँ इस केस ड्राइवर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था. इसके अलावा हाई कोर्ट ने टैक्स लिपिक विनोद सिंह की गिरफ्तारी पर लगादी थी. वहीँ इस मामले में सिकंदरपुर ईओ संजय राव भी आरोपी थे लेकिन वह फरार चल रहे थे.

लेकिन अब पुलिस ने उन्हें क्लीन चिट दे दी है जिसके बाद उन्होंने फिर से अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर ली है. चेयरमैन भीम गुप्ता की ज़मानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए जनपद न्यायाधीश सैयद आफताब अहमद रिजवी ने मंगलवार को ख़ारिज कर दिया है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

4 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

4 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

4 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

4 days ago