सिकन्दरपुर डेस्क : सिकंदरपुर के लीलकर गांव के नारायणपुर मठिया में शुक्रवार की शाम खेत में साग निकालने गई नाबालिक 16 वर्षीय किशोरी की एक युवक ने निर्मम तरीके से गला रेत कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। जिसके बाद पुरे इलाके में सनसनी मच गई । आनन् फानन में पुलिस महकमा भी मौके पर पंहुचा।
बता दें की आरोपी ने हत्या करने के बाद भागने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों ने दौड़ाकर आरोपी युवक को पकड़ लिया। और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खबर के मुताबिक थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव मे अपने ननिहाल में रह रही रितिका उम्र 16 वर्ष शुक्रवार की शाम करीब 4:00 बजे गांव से कुछ दूरी पर कुछ लोगों के साथ साग खोट रही थी इसी दौरान गांव के ही सैयद पुत्र मोईद्दीन वहां पहुंच गया और रितिका की निर्मम तरीके से जमीन पर गिरा कर गला रेत दिया आसपास जब मौजूद लोगों ने शोरगुल मचाया तो आरोपी धारदार हथियार को थोड़ी दूर फेंक कर फरार हो गया।
जैसे ही घटना की जानकारी लोगों को लगी पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया घटनास्थल पर हजारों की संख्या में लोग पहुंच गए मामला दो समुदायों का होने के कारण भारी मात्रा में पुलिस फोर्स भी पहुंच गई।
वहीं देर शाम पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ भी मौके पर पहुंच गए और मृतका की नानी वह साथ आई लड़कियों का बयान दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक हत्या की वजह का पता लगाया जा रहा है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…