शिक्षण संस्थाओं के केवाईसी नहीं कराने पर DM ने जताई नाराज, कल अंतिम मौका

बलिया डेस्क : भारत सरकार के नेशनल पोर्टल पर केवाईसी एवं पंजीकरण कराने के लिए शुक्रवार को विकास खण्ड सीयर, नगरा, बेरूआरबारी, रेवती, सोहांव, चिलकहर पन्हद, नवानगर, मनियर के सभी शिक्षण संस्थाओं को विकास भवन में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कई शिक्षण के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी एसपी शाही ने नाराजगी व्यक्त की है।

वजह कि अब तक सभी ब्लाकों के 3821 संस्थाओं के प्रधानाचार्य/इन्चार्ज के मोबाईल नम्बर पर यूजर आईडी व पासवर्ड जारी किया गया, लेकिन शुक्रवार तक केवल 794 संस्थाओं ने ही केवाईसी भरा तथा 759 संस्थाओं ने इसे एप्रूव कराया है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी व डिप्टी कलेक्टर सीमा पांडे ने बताया कि आज 28 नवंबर को विकास भवन सभागार में 10 बजे से 5 बजे तक कैम्प में अनिवार्य रूप से भाग लेकर केवाईसी कराएं। अन्यथा की दशा में विधिक कार्यवाही होगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

1 week ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

3 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

4 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 month ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 month ago