बलिया डेस्क : बलिया में लगातार हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। जिले में 24 घंटे के अन्दर लगातार 3 हत्याओं से जिले में कानून व्ययस्था पर सवाल उठ रहे थे की शुक्रवार की देर रात कोतवाली क्षेत्र के न्यू बहेरी में एक वृद्ध की गला काट कर हत्या कर दी गई।
जिसके बाद इलाके में दहशत मच गई। वहीँ सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि शहर कोतवाली निवासी जलालपुर निवासी सुरेश प्रताप सिंह 50 जलालपुर के मूल निवासी थे जो वर्तमान में न्यू बहेरी में मकान बनाकर पत्नी के साथ रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक अभी तक हत्या की वजहों का पता नहीं चल पाया है। जांच जारी है ।
गौरतलब है है की शुक्रवार भीमपुरा के अहिरौली गांव में दलित मां और बेटी की किसी हथियार से सर पर प्रहार करके हत्या कर दी गयी है। वहीँ सिकंदरपुर के लीलकर गांव के नारायणपुर मठिया में खेत में साग निकालने गई नाबालिक 16 वर्षीय किशोरी की एक युवक ने निर्मम तरीके से गला रेत कर हत्या कर दी थी।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…