दोबारा राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर नीरज शेखर का बलिया में हुआ ज़ोरदार स्वागत, चौराहों पर लोगों ने बरसाए फूल

बलिया: पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को दोबारा राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर बलिया के बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है। कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर पार्टी कार्यालय में नीरज शेखर के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया। नीरज ने इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की जमकर तारीफ़ की।
उन्होंने कहा कि मोदी और योगी की सरकार प्रदेश के विकास के लिए बिना भेदभाव के लगातार काम कर रही हैं। खासतौर से पूर्वांचल के विकास के लिए तो खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयास कर रहे हैं। गाजीपुर व बलिया का विकास उनकी प्राथमिकता में है। लेकिन कोरोना संकट की वजह से विकास कार्यों में थोड़ी देरी हो रही है।
इस दौरान नीरज शेखर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी जमकर तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में जन कल्याणकारी कार्य हो रहे हैं और अपराध पर भी लगाम कसी है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में अपराधी या तो प्रदेश छोड़ कर चले गए हैं या फिर सलाखों के पीछे हैं। नीरज ने कहा कि 2022 में प्रदेश में फिर से बीजेपी ही आएगी।
बलिया में एंट्री से पहले शुक्रवार दोपहर में गाज़ीपुर के मुहम्मदाबाद में भी नीरज शेखर का अभिनंदन चौधरी राजेंद्र प्रसाद निषाद के शाहनिदा आवास पर किया गया। यहां भी उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उनका शुक्रिया अदा किया। इसके बाद जब उन्होंने बलिया में प्रवेश किया तो हर चट्टी चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।
इतना ही नहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने भी नीरज शेखर का चित्तू पांडेय चौराहे पर स्वागत किया और दोबारा राज्यसभा सदस्य चुने जाने की बधाई दी। इस आयोजन का नेतृत्व भाजयुमो के जिलाध्यक्ष पीयूष चौबे ने किया।
बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago