इस गांव के प्रधान प्रतिनिधि ने दिया चैलेंज, भूमाफिया के इशारे पर काम करते हैं एसडीएम व तहसीलदार….

बलिया.
ग्रामसभा बहेरी में कोटेदार द्वारा राशन वितरण में अनियमितता के आरोप में सोमवार को एसडीएम अश्विनी श्रीवास्तव ने गांव के प्रधान व कोटेदार को पूछताछ के लिए तहसील में बुलाए थे. इस पर जब गांव के प्रधान प्रतिनिधि शेख अजीमुल्लाह और कोटेदार एसडीएम से मिलने पहुंचे तो आरोप है कि तहसीलदार शिवसागर दूबे ने प्रधान प्रतिनिधि के साथ दुर्व्यवहार किए. जबकि मौके पर एसडीएम भी मौजूद थे. इस पर नाराज बहेरी गांव के प्रधान प्रतिनिधि शेख अजामुल्लाह ने तहसील प्रशासन को चैलेंज दिया है कि यदि हमारे ग्रामसभा बहेरी के कार्डधारकों को निर्धारित मानक और मूल्य से कम राशन मिला है तो तहसील प्रशासन साबित कर दें. अन्यथा दोनों अधिकारियों के खिलाफ हम आंदोलन का शंखनाद करेंगे. आरोप लगाया कि एसडीएम व तहसीलदार एक भूमाफिया के इशारे पर काम करते हैं. जो गायघाट से आकर बहेरी में बसे है.
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शेख अजीमुल्लाह ने आरोप लगाया है कि हमारे ही गांव के रहमत उर्फ गुड्डू ने उपजिलाधिकारी को आवेदन दिया था कि ग्राम प्रधान कनिज फातिमा और कोटेदार मेराज अहमद की मिलीभगत से कार्डधारकों को फ्री का राशन पैसा लेकर दिया जा रहा है और प्रति यूनिट पांच किलो की जगह चार किलो खाद्यान्न दिया जा रहा है, जो सरासर गलत है. उपरोक्त शिकायतकर्ताओं द्वारा इस तरह का बेबुनियाद आरोप आमघाट से आकर न्यू बहेरी में बसे एक भूमाफिया के इशारे पर लगाया जा रहा है. कहा कि सदर तहसील पूरी तरह इस भूमाफिया की दलाली अड्डा बन गया है, इस तरह पूर्व में तहसीलदार द्वारा ग्राम प्रधान बहेरी व प्रधान पति पर फर्जी मुकदमा इसी भूमाफिया से पैसा खाकर किया गया था. उन्होंने कहा कि उपरोक्त शिकायतकर्ता संबंधित भूमाफिया के खासमखास है, लॉक डाउन के दौरान एक दिन कोटेदार से एक क्वींटल गेहूं मांगे थे नहीं देने पर इस तरह की साजिश रची गयी है. लेकिन मैं तहसील प्रशासन को अब चैलेंज करता हूं कि कार्डधारकों से पूछा जाय कि उन्हें निर्धारित मूल्य और मात्रा में राशन मिला है कि नहीं. यदि नहीं मिला है तो तहसील प्रशासन कोटेदार और मेरे खिलाफ कार्रवाई करें, अन्यथा मैं दोनों अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन की शंखनाद करूंगा.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago