मऊ में मिला कोरोना का पहला पॉजिटिव केस, पूरे मोहल्ले को किया गया सील

मऊ डेस्क : बलिया से सटे मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र में एक किशोर कोरोना पॉजिटिव मिला है. किशोर कुछ दिन पहले ही सहारनपुर से मऊ अपने घर आया था. उसकी रिपोर्ट आते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया. स्वास्थ्य विभाग ने पूरे एरिया को सैनिटाइज कर सील कर दिया है. पीड़ित युवक को आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है साथ ही पूरे परिवार को मऊ में क्वॉरेंटाइन किया गया है.

स्वास्थ्य विभाग ने 15 तारीख को उसका सैंपल बीएचयू भेज दिया था, जिसकी रिपोर्ट रविवार देर शाम को आने से पूरे जिले में हड़कंप मच गया. कोरोना संक्रमित किशोर के मिलने के बाद मौके पर जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक समेत जनपद के सारे अधिकारी कोपागंज थाने में कैंप किए हुए हैं. पूरे मोहल्ले को सील कर दिया गया है.

जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि कुछ बच्चे सहारनपुर से आए हुए थे, जिसमें 88 बच्चों को क्वॉरंटाइन किया गया था. इनका सैंपल 15 तारीख को भेजा गया था उसमें से आज एक पॉजिटिव पाया गया. कुछ और बच्चों की रिपोर्ट अभी आना बाकी है. पूरे परिवार में संक्रमित किशोर समेत 7 लोग हैं. इस केस के मिलने के बाद जनपद में 20 अप्रैल को लॉकडाउन में मिलने वाली रियायतों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है. लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से पेश आया जाएगा.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago