बलिया- नए अपर मुख्य अधिकारी ने संभाला मोर्चा, बीजेपी के मंत्री और सपा के चेयरमैन के बीच काम चुनौती

बलिया। जिले में नए अपर मुख्य अधिकारी अशोक कुमार सिंह के चार्ज संभालते ही बाबू और कर्मचारी तो राइट टाइम हो गए हैं। लेकिन बीजेपी सरकार के मंत्री और सपा के चैयरमैन के बीच काम करना अपर मुख्य अधिकारी के लिए चुनौती मानी जा रही है। चुनाव के बाद ही अपर मुख्य अधिकारी रमेश सिंह का तबादल हुआ है। उनके बाद अशोक कुमार सिंह ने कमान संभाली है। जिला पंचायत बलिया में लंबे समय से जमे रहे अपर मुख्य अधिकारी रमेश सिंह के तबादले के बाद गुरुवार को लखीमपुर खिरी से आए नवागत अपर मुख्य अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने कार्यभार

ग्रहण किया। उनके आगमन की सूचना पर जिला पंचायत बलिया से जुड़े बाबू और कर्मचारी राइट टाइम हो गए। रमेश सिंह के तबादले के बाद बाबू और कर्मचारी राइट टाइम नहीं दिख रहे थे। लेकिन जैसे ही अशोक सिंह ने बलिया में प्रवेश किया। कर्मचारी और बाबू की समय पर उपस्थिति दिखी गई। गौरतलब है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद सपा से जीते आनंद चौधरी को जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी मिली। और फिर अपर मुख्य अधिकारी रमेश सिंह का तबादला बलिया से महाराजगंज के लिए कर दिया गया।

सूत्रों की माने तो अब नए अपर मुख्य अधिकारी अशोक कुमार सिंह के लिए बलिया भी किसी चुनौती से कम नहीं है।
दरअसल योगी सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी पंचायती राज्य मंत्री है और बलिया जनपद के फेफना विधानसभा से विधायक भी हैं। पंचायती राज्यमंत्री के गृह जनपद में जिला पंचायत बलिया पड़ता है। जिसको लेकर अधिकारी के सामने ये चुनौती होगी कि सपा का चेयरमैन और सरकार के मंत्री के बीच कैसे सामंजस्य बैठाए।

जौनपुर निवासी हैं नए अधिकारी- नवागत अपर मुख्य अधिकारी जौनपुर जिले के निवासी है। वे इसके पहले लखीमपुर खिरी, बाराबंकी, संत कबीरनगर, सुल्तानपुर के अलावा विभिन्न जनपदों में सेवा दे चुके हैं। खास बात यह है कि राजधानी का सफर करने के बाद यूपी के अंतिम जिले बलिया में अशोक कुमार सिंह का आना कहीं न कहीं उनकी कार्यशैली पर सवालिया निशान है।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago