Categories: featured

बलिया में चली तबादला एक्सप्रेस, कई ग्राम पंचायत अधिकारी एक से दूसरे ब्लॉक भेजे गए

बलिया में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली। इसके तहत जिला पंचायत राज अधिकारी अजय श्रीवास्तव ने कई ग्राम पंचायत अधिकारियों (सचिव) को एक से दूसरे ब्लॉक में स्थानांतरित किया है। कुल 43 ग्राम पंचायत अधिकारियों का तबादला हुआ है।

इसके तहत उमेश कुमार सिंह को बांसडीह से बैरिया ब्लॉक में स्थानांतरित किया गया है। ब्रह्मदेव पाठक को नगरा से मनियर, हरिश कुमार को मनियर से नगरा भेजा गया है। वहीं अजय पांडे का बांसडीह से हनुमानगंज, सतीश चंद राम को बांसडीह से रेवती, दयाशंकर यादव को रेवती से दुबहड़, शशिकांत सिंह को रसड़ा से नगरा स्थानांतरण हो गया है। संजज सिंह को दुबहड़ से मुरलीछपरा, आलोक गुप्त को सोहांव से चिलकहर, संजय चौरसिया को पंदह से मुरलीछपरा, प्रमोद सिंह को सोहांव से रसड़ा, आशी कुमार को मनियर से नगरा, पुष्पराज को गड़वार से चिलकहर, अरविंद मौर्य को मुरलीछपरा से रेवती, देवानंद गिरि को गड़वार से सोहांव, समीर राय को गड़वार से हनुमानगंज, तेजबहादुर को रेवती से सोहांव, नागेन्द्र यादव को नवानगर से नगरा भेजा गया है।

कई अधिकारियों का हुआ तबादला-  रसड़ा से बलराम यादव को मुरली छपरा, सीयर से राम प्यारे राम को हनुमानगंज, हनुमानगंज से विनोद कुमार पांडेय को गड़वार, गड़वार से अवनींद्र कुमार मौर्य को बेलहरी, हनुमानगंज से संजय कुमार सिंह को बेलहरी, बेलहरी से रवि भूषण सिंह को चिलकहर ब्लॉक भेजा है। इसी तरह पंदह से छोटेलाल प्रसाद को मुरली छपरा, नगरा से गुलाब चंद राम को गड़वार, रेवती से सुनील कुमार तिवारी को दुबहड़, दुबहड़ से सुनील दत्त तिवारी को बैरिया, मनियर से आलोक कुमार सिंह को हनुमानगंज, मनियर से सुनील कुमार ओझा को पंदह, बेलहरी से शशांक शेखर पांडेय को रेवती, पंदह से मनोज कुमार प्रसाद सीयर किया है।

हनुमानगंज से धर्मेंद्र कुमार पाठक को बेलहरी, बेरुआरबारी से संजय कुमार सिंह को बांसडीह ब्लॉक के लिए स्थानांतरित किया गया है। बेलहरी से प्रेम प्रकाश सिंह को रसड़ा, चिलकहर से मिथिलेश कुमार पांडेय को हनुमानगंज, मुरली छपरा से रजनीश कुमार सिंह बेरुआरबारी, गड़वार से सुनील कुमार चौहान को पंदह, बांसडीह से अरविंद को दुबहड़, बैरिया से नागेंद्र कुमार यादव को गड़वार, गड़वार से हर्ष देव को नगरा, नगरा से उमेश चंद्र वर्मा को हनुमानगंज, बांसडीह से उमेश कुमार सिंह को बैरिया ब्लॉक पर भेज दिया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago