Categories: बलिया

बलिया में बेखौफ बदमाश, पेट्रोल पंप मैनेजर पर हमला कर लूटे 8.88 लाख रूपये

बलिया। जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। जहां अब दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। आज भारतीय स्टेट बैंक की बांसडीह शाखा में पैसे जमा करने जा रहे पेट्रोल पम्प के मैनेजर से लूट की गई। हमलाकर करीब 9 लाख रुपये लूट लिए गए।सरेराह घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दरअसल बांसडीह थाना क्षेत्र के पिण्डहर में स्थित महादेवा एस्सार पेट्रोल पम्प राजपुर गांव निवासी मैनेजर संजय कुमार पेट्रोल पम्प पर दो दिन के बिक्री का पैसा एक झोले में लेकर बाइक से लगभग 3 बजे भारतीय स्टेट बैंक की बाँसडीह शाखा पर

जमा करने के लिए जा रहे थे। वह अभी लगभग 200 मीटर की दूरी पर गांधी आश्रम के पास पहुंचे ही थे कि बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक करके उनकी गाड़ी को रोक लिया। वह कुछ समझ पाते इससे पहले बदमाशों ने चाकू से वार कर लाख 8 लाख 80 हजार रुपये लूट लिए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मैनेजर को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पेट्रोल पंप के मालिक शंभू गुप्ता ने बताया कि 2 दिन की बिक्री का रुपये लेकर मैनेजर बैंक में जमा करने के लिए ले जा रहे थे।

रास्ते में चाकू मारकर बदमाशों ने रुपए लूट लिए। बांसडीह थाना कोतवाली के इंचार्ज सुनील सिंह ने घटना के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस ने मामले में जांच भी शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जहां घटना हुई वहां आस-पास लोगों से पूछताछ भी जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि वह जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago