बलिया में महान साहित्यकार हजारी प्रसाद दिवेदी के नाम का द्वार टुटा, भाजपा पर बरसे रोहित सिंह

बलिया डेस्क : बलिया के ओझवलिया गाँव मोड़ पर युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने घंटों महान साहित्यकार हजारी प्रसाद दिवेदी के नाम के तोड़न द्वार के टूटे होने को लेकर प्रदर्शन किया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से सांसदों ने गाँवों को गोद लेना शुरू किया।

ओझवलिया गाँव महान साहित्यकार हजारी प्रसाद दिवेदी का जन्मस्थान है उनके नाम का तोड़न द्वार आज 4 महीने से टूटकर एनएच-31 के किनारे पड़ा हुआ है और योगी आदित्यनाथ सरकार सोई है। रोहित ने कहा की राष्ट्रवाद और महापुरुषों के प्रति चिंतनशील भाजपा सरकार क्यों चुप है यह बात बलिया की जनता जानना चाहती है।

रोहित सिंह ने कहा की एनएच-31 के किनारे और ज़िला मुख्यालय से महज़ 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ओझवलिया गाँव की यह दुर्गति क्यों।श्री सिंह ने कहा की इस गाँव को भी 2014 में सरकार बनने के बाद गोद लिया गया था पर आज हाल देख लीजिए।

रोहित सिंह ने कहा की योगी सरकार ने हजारी प्रसाद दिवेदी का अपमान किया है मुख्यमंत्री को तुरंत माफी माँगना चाहिए और 24 घंटे के अंदर तोड़न द्वार बनवाना चाहिए। उन्होंने  कहा की महापुरुषों का अपमान भाजपा से अधिक कोई नहीं करता है।श्री सिंह ने कहा आख़िर 4 महीने से किसी भी जनप्रतिनिधि ने हजारी प्रसाद दिवेदी द्वार के पुनर्निर्माण हेतु पहल क्यों नहीं किया।

इस अवसर पर आनंद तिवारी,दिनेश तिवारी,राहुल यादव,बैजू राय,सैफ़ नवाज,अजय ओझा,निखिल यादव,आदित्य चौबे आदि उपस्थित रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago