बलिया डेस्क : बलिया को सुंदर बनाने का दावा करने वाला ज़िला प्रशासन शहर में जाम की समस्या से निपटने में नाकाम नज़र आ रहा है। शहर में जाम की वजह से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लोहिया मार्केट इलाके का हाल तो ये है कि यहां से गुज़रने वाले लोगों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। फेसबुक पर सनी राज नाम के यूज़र ने लोहिया मार्केट इलाके की एक तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें सड़क पर भारी जाम लगा नज़र आ रहा है। वीडियो में गाड़ियां सड़क पर खड़ी या रेंगती दिखाई दे रही हैं।
इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यहां से गुज़रने वाले लोगों को कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सनी राज ने वीडियो को शेयर करते हुए इसकी तुलना दिल्ली के करोल बाग़ से की है। उन्होंने इस स्थिति पर अफसोस ज़ाहिर करते हुए कहा कि दो मंत्री, पांच विधायकों और सांसदों वाले इस छोटे से शहर को ज़िला प्रशासन ने सुंदरीकरण करते करते दिल्ली का करोल बाग़ बना दिया।
बलिया ख़बर की टीम ने जब मार्केट इलाके का जाएज़ा लिया तो पता चला कि इस जगह पर जाम की वजह अतिक्रमण, सड़क किनारे बेतरतीब खड़े सवारी भरते वाहन और यातायात पुलिसकर्मियों की कमी है। हालांकि प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अतिक्रमण को हटाने की कोशिशें भी लगातार की जा रही हैं।
लेकिन एक ओर प्रशासन अतिक्रमण हटा रहा तो वहीं दूसरी ओर लोग फिर से पटरी पर अतिक्रमण कर ले रहे हैं। जिससे समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा। वहीं दूसरी ओर यातायात पुलिसकर्मियों की कमी की वजह से सड़क पर सवारी भरने वाले वाहन खड़े नज़र आते हैं।
जिससे सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। शहर के ज्यादातर चौराहों पर नज़र डालें तो वहां कोई भी यातायात पुलिकर्मी दिखाई नहीं देता। जाम की इस स्थिति के चलते लोगों में जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराज़गी बढ़ती जा रही। शहर के लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन की उदासीनता की वजह से ही यहां आए दिन जाम लगता है। ये लोग इससे निपटने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे।
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…