बलिया : ट्रक की टक्कर से पलटी बारातियों से भरी वैन, चालक समेत दो की मौत

बलिया डेस्क : गड़वार-सुखपुरा मार्ग पर स्थित बगही गांव की पुलिया के पास बारातियों से भरी वैन और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गये। सूचना मिलते ही सीओ सिटी अरुण सिंह व गड़वार थाना प्रभारी राजीव सिंह मौके पर पहुंच गये।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बांसडीह थाना क्षेत्र के पीठाइच गांव से गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत खरहाटार के राकोपुर मौजा में बारात जा रही थी। बगही पुलिया के पास सामने से तेज रफ्तार आ रही ट्रक ने वैन को टक्कर मार दिया, जिससे वैन पुल के नीचे पलट गई। आस-पास के लोग वैन में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुटे थे, तब तक पुलिस भी पहुंच गयी।

शीशा तोड़कर स्टेयरिंग के बीच फंसे चालक के अलावा अन्य लोगों को बाहर निकाला गया। घायल वैन चालक शिवकुमार चौहान (51) पुत्र रामदेव चौहान निवासी आमदौर, छाता, रामेश्वर राजभर  (57) पुत्र शिवमुनि राजभर निवासी पीठाइच, बांसडीह, महावीर (55), परशुराम (27), मंगलदेव (53), पिंटू तिवारी (26), अनिल (27), धीरेंद्र (48) निवासीगण पीठाइच को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने चालक शिवकुमार व रामेश्वर राजभरको मृत घोषित कर दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago