नई दिल्ली: अनुभव सिन्हा की डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘मुल्क’ 3 अगस्त को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में बनारस के मुराद अली और उसके परिवार की कहानी है। अभिनव सिन्हा की यह फिल्म समाज को गहरा और मजबूत सन्देश देती है। इस फिल्म में तापसी पन्नू का करेक्टर काफी मजबूत है। वह एक ऐसी महिला वकीलों का किरदार निभा रही है जो कि एक मजबूर आ व्यक्ति को देशद्रोही होने के झूठे आरोप से मुक्त कराने की कोशिश में पूरी जी जान लगा देती है।
वहीँ ऋषि कपूर इस फिल्म में देशभक्त और लाचार बाप की भूमिका में हैं। जिसका बेटा आतंकवादियों की संगत में फंसकर देश के खिलाफ काम करने लगता है।इस बात का पता चलने पर बेटे को समझाने की बहुत कोशिश करता हैलेकिन वह नहीं मानता है। ऐसे में आस पड़ोस के लोग इस मुस्लिम परिवार को ही दोषी बना देते हैं।
अब किस तरह ये परिवार अपनी बेगुनाही साबित करेगा और कैसे अपना खोया हुआ सम्मान वापस पाएगा। यह जानने के लिए आपको फ़िल्म देखनी होगी, क्योंकि ये फ़िल्म आज के समाज के हालात भी दर्शाती और साथ ही आपको आइना भी दिखा जाती है।
खास बात यह है कि अनुभव सिन्हा जिन्होंने एक बड़े मुद्दे के दूसरे पहलू पर रोशनी डाली है। अपनी लिखाई और निर्देशन के ज़रिए उन्होंने समाज पर इशारों-इशारों में तंज़ भी कसे हैं, यहां स्वच्छ भारत का भी चुटकी लेते हुए ज़िक्र है और नोटेबंदी का भी। फ़िल्म की लिखाई की ख़ूबसूरती ये है कि फ़िल्म में आपको ना हिंदू दिखता है ना मुसलमान बस दिखता है तो एक लाचार बाप और उसका परिवार जिसके साथ आपकी आंखों में भी आंसू आ जाएंगे।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…