पूर्वांचल जब भी आएं लौंग लतिका का स्वाद एक बार जरूर चखें, वरना रह जाएगी पछतावा

बंगाल की मशहूर मिठाइयों में एक लौंग लतिका जो अपने लजीज जायके के बदौलत पुरे उत्तर भारत में काफी तेजी से अपनी जगह बना रही है। मैदे में मावे, ड्राई फ्रूट्स से भरे हुए और चाशनी में डूबे हुए लौंग लतिका का स्वाद अगर आपके जबान को एक बार लग गई तो आप इस मिठाई को शायद ही कभी भूल पाएंगे।

बता दें कि यहां (पूर्वांचल में) हलवाई के दुकान पर लड्डू, पेड़े के अलावा एक और जो खास मिठाई बनती हुई नज़र आती है वो है लौंग लतिका। समोसे के साथ इनका कॉम्बिनेशन बहुत ही जबरदस्त लगता है। इसलिए ही शायद एक ओर समोसे से भरी हुई थाल रहती है तो उसके बगल में लौंग लतिका से भरी थाल। समोसे के तीखे मसाले से अगर आपकी जीभ जल रही है तो चाशनी में नहाई लौंग लतिका से इसे शांत किया जा सकता है।

लौंग लतिका बंगाल के अलावा यूपी, बिहार के घरों में त्योहारों के दौरान बनाया जाता है। वैसे अगर देखा जाए तो ये काफी हद तक दीवाली में बनने वाली गुजिया के तरह ही है। लेकिन गौर किया जाए तो आप पाएंगे कि इसके जायके को बढ़ाने के साथ ही इसे अलग बनाने का काम करता है। इसमें इस्तेमाल किया जाने वाला लौंग। मावे के साथ जब इस खास मसाले का स्वाद मिलता है जो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये कितना स्वादिष्ट लगता होगा।

तो अगर आप बनारस, गोरखपुर, इलाहाबाद और कानपुर जाएं तो इस मिठाई का स्वाद एक बार जरूर चखें वरना शायद पछताना पड़े। अगर मिठाईयां बहुत पसंद है तो इसे पैक भी करा सकते हैं, वरना इसके बारें में दूसरे लोगों को बताने के लिए तो एक लौंग लतिका ही काफी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago