बलिया ख़बर का असर, ज़िलाधिकारी के आदेश पर आला अधिकारी पहुँचे क्वारंटाइन सेंटर

बलिया डेस्क : बीते कल बलिया ख़बर ने भोला ओझा के बसंतपुर के क्वारंटाइन सेंटर से भाग जाने से जुड़ी कई स्टोरी लगाई थी. हमारी ख़बर के बाद अब जिलाधिकारी के निर्देश पर एल-1 फैसिलिटी सेंटर पहुंचे संयुक्त मजिस्ट्रेट और एक-एक मरीजों से की बातचीत की है.

जिलाधिकारी एसपी शाही ने संयुक्त मजिस्ट्रेट विपिन कुमार जैन को इसकी जांच के लिए लगाया और अस्पताल में बेहतर साफ सफाई और अच्छी गुणवत्ता का भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा.

जिलाधिकारी के निर्देश पर संयुक्त मजिस्ट्रेट श्री जैन सोमवार को सुबह ही एल-1 फर्टिलिटी सेंटर बसंतपुर व शांति अस्पताल पहुँचे. वे बकायदा पीपीई किट व सुरक्षा उपकरणों से लैस होकर अस्पताल के अंदर गए और एक-एक मरीजों से बातचीत की. वहां भोजन-पानी और साफ सफाई की व्यवस्था के संबंध में प्रभारी से पूछताछ की.

उन्होंने वहां लगाए गए सभी स्वीपर को साफ-सफाई पर ध्यान देने का निर्देश दिया. इसके साथ हो वहां दो अतिरिक्त स्वीपर भी लगाए. इसके अलावा वहां की भोजन पानी से जुड़ी व्यवस्था को बदलते हुए ऐसी व्यवस्था की है कि अब मरीजों को अच्छी गुणवत्ता का भोजन मिलेगा.

भ्रमण के दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट ने मरीजों से भी बातचीत की। मरीजों ने साफ सफाई की थोड़ी दिक्कत बताई, लेकिन वहां मिल रहे खाने को सामान्य व संतोषजनक बताया. संयुक्त मजिस्ट्रेट ने आश्वस्त किया कि अस्पताल में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी. अगर कोई भी समस्या हो तो सीधे मुझे बताएं. उन्होंने कहा कि फैसिलिटी सेंटर की व्यवस्था पर हमारी हमेशा नजर रहेगी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago