बलिया- मनियर ईओ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

बलिया डेस्क : शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में मनिया नगर पंचायत कि नवागत अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय सोमवार की देर रात पंखे के हुक से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि अधिशासी अधिकारी गाजीपुर जिले के थाना भावर कोल की रहने वाली है। नगर पंचायत मनियर में यह इनके सरकारी नौकरी ग्रहण करने के बाद की पहली पोस्टिंग थी।

इन्होंने 2 साल पूर्व मनियर नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था अधिशासी अधिकारी ने फांसी क्यों लगाई। इसकी वजह का पता नहीं चल सका है।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वही सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार , सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह , कोतवाल विपिन सिंह समेत उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक मौत के कारण का पता नहीं चल सका था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago