Categories: featured

दूसरे दिन भी फरार कोरोना पॉज़िटिव को पकड़ने में नाकाम रही पुलिस, प्रशासन पर उठे सवाल

बलिया डेस्क : बलिया के रेवती नगर पंचायत के नामित सभासद भोला ओझा को क्वारंटाइन सेंटर से फरार हुए 24 घंटे से ज़्यादा हो चुके हैं, लेकिन वो अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

पुलिस कल से ही भोला को तलाश कर रही है, लेकिन उसे पकड़ने में नाकाम रही है। दरअसल, भोला ओझा को कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आने के बाद बसन्तपुर के एल-1 सरकारी कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जहां उसका इलाज चल रहा था। लेकिन भोला अस्पताल की व्यवस्था से खुश नहीं था। उसने एक वीडियो के ज़रिए अस्पताल की अव्यवस्था को लेकर शिकायत भी की थी। लेकिन जब उसकी शिकायत के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ तो वो रविवार दोपहर बाद अस्पतालकर्मियों को झांसा देकर फरार हो गया।

भोला को अस्पताल से फरार हुए 24 घंटे से ज़्यादा बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक उसको पकड़ने में नाकाम रही है। दिलचस्प बात तो ये है फरार होने के बाद भी भोला ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उसने कहा है कि उसे प्रशासन से जान का खतरा है और साजिश के तहत उसे आजमगढ़ ले जाया जा रहा है।

बता दें कि भोला के फरार होने से पहले उसे अस्पताल प्रशासन आजमगढ़ शिफ्ट करने वाला था। वीडियो में भोला ने खुद के फरार होने की जानकारी देते हुए कहा कि वह सेल्फ क्वारंटाइन में है। क्वारंटाइन खत्म होने के बाद वह सामने आ जाएगा। अब यहां सवाल ये उठता है कि अस्पताल से फरार हुए शख़्स पर क्या ये भरोसा कर लेना चाहिए कि वो सच में सेल्फ क्वारंटाइन है और उससे संक्रमण का कोई ख़तरा नहीं?

ज़ाहिर है अस्पताल से इस तरह फरार होकर भोला ने एक अपराध को अंजाम दिया है, ऐसे में एक अपराधी की बात पर भरोसा करना कितना सही होगा ये प्रशासन को बताना चाहिए। अगर भोला की लापरवाही की वजह से संक्रमण फैलता है तो क्या इसके लिए प्रशासन ज़िम्मेदार नहीं होगा? फ़िलहाल सीएमओ की तहरीर पर सुखपुरा थाना पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

साथ ही उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। लेकिन पुलिस को इस मामले में अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली है।सुखपुरा थाना प्रभारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि भोला की तलाश की जा रही है। जल्द ही पुलिस उसे पकड़ लेगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago