बलिया के मदनराम को बसपा ने सौंपी बड़ी ज़िम्मेदारी, बनाए गए मुख्य सेक्टर प्रभारी

बलिया : उत्तर प्रदेश में भले ही अभी विधनासभा चुनाव में दो साल का वक़्त बचा हुआ है लेकिन तमाम सियासी पार्टियों की तरफ से इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. संगठन को मज़बूत करने के लिए काफी बदलाव देखने को मिल रहा है. इस बीच अब बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने बलिया के डॉक्टर मदनराम को बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है.

आपको बता दें कि डॉक्टर मदनराम को बसपा ने आज़मगढ़ और वाराणसी का मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाया है. आगामी यूपी के विधानसभा चुनाव को देखते हुए बसपा चीफ ने यह फैसला किया है और मदनराम को इस पद से नवाज़ा गया है. आपको बता दें कि बसपा के यह वहीँ मदनराम है जिनका नाम कुछ समय पहले बलिया के डीएम भवानी सिंह के साथ कहासुनी के मामले में सामने आया था.

एक स्कूल में बच्चों को घर से थाली लाने के मामले में जब मदनराम कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंचे थे तो डीएम ने उनसे बोल दिया था कि उनकी लाखों लाख की गाड़ी, घड़ी और जूते की कीमत पूछ ली थी जिसके बाद यह मामला काफी तूल पकड़ा था.

बहरहाल अब पार्टी के इस फैसले से बलिया के बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता काफी खुश हैं और उन्हें पूरी उम्मीद है कि मदनराम पार्टी की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और अगले चुनाव में एक बार फिर से मायावती की दमदार वापसी होगी.

फिलहाल यूपी में विपक्ष सरकार को तमाम मुद्दों पर घेर रहा है. क़ानून व्यवस्था के मोर्चे पर यूपी की योगी सरकार पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. वहीँ हाल ही में हुए कानपुर मामले में भी सरकार की काफी बदनामी हो रही है. ऐसे में विपक्ष भी सरकार को घेरने का एक भी मौका नहीं गँवा रहा है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago