बलिया में उकेरी जाएगी बागियों की पहचान, इन महापुरुषों की तस्वीर शहर भर में नज़र आएगी

बागियों के शहर बलिया में तमाम महान लोगों ने जन्म लिया है जिन्होंने पूरे देश और दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और इतिहास का एक नया मोड़ देने का काम किया है. देश को आजादी दिलाने के लिए सबसे पहले पहल करने वालों में से एक मंगल पाण्डेय भी बलिया की इसी मिटटी में पैदा हुए और अंग्रजों के छक्के छोड़ा दिए. उनके पीछे पीछे देश भर में बगावत शुरू हो गयी थी.

बहरहाल क्रांतिकारियों के बलिया में अब एक नई तरह की पहल शुरू होने जा रही है. जिसके बाद शहर की तस्वीर बदली बदली सी नज़र आएगी. दरअसल नगर पालिका परिषद की तरफ से बलिया के तमाम सार्वजनिक स्थलों पर महान पुरुषों की तस्वीर बनाने का काम शुरू हुआ है. इस तरह बलिया शहर एक बार फिर से महापुरुषों के रंग में रंग जायेगा और उनकी यादें ज़हन में एक बार फिर से ताज़ा हो जाएँगी.

बहरहाल, नगर पालिका परिषद की इस पहल की काफी सरहाना की जा रही है. लोगों का कहना है कि इसके ज़रिये न सिर्फ यहाँ के युवा देश में महापुरुषों और उनके कामों को करीब से जान सकेंगे बल्कि इससे शहर पहचान गाढ़ी होगी. फिलहाल शहर भर में महापुरुषों के चित्र उकेरे का काम शुरू हो गया है और जल्द ही यह पूरा भी ओ जायेगा.

नगर पालिका परिषद इस काम को लेकर काफी सक्रीय नज़र आ रहा है और काम में तेज़ी बनी हुई है. आपको बता दें कि इस काम का पहला चरण शुरू हो चुका है, जिसमे बलिया के बीच गुजरने वाले ओवरब्रिज के पिलर पर तस्वीर उकेरी जा रही है.

इस पिलर पर महात्मा गांधी के साथ साथ डॉ. भीमराव आंबेडकर, भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू लालबहादुर शास्त्री की तस्वीर उकेरी जाएगी.
इसके अलावा पिलर पर महान क्रांतिकारी रहे चंद्रशेखर आजाद और सुभाष चन्द्र बोस जैसी हस्तियों को तस्वीर बनाई जाएगी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago