बलिया जिले में पहुंचे डीआईजी ने फेफना और रसड़ा थाने का किया निरीक्षण, मातहतों को दिया कड़ा निर्देश….

 

बलिया. जिले में पहुंचे डीआईजी आजमगढ़ सुभाष चन्द्र दुबे ने पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक के साथ ही समस्त सर्किल क्षेत्राधिकारी के साथ पुलिस लाइन बलिया में बुधवार को बैठक कर अपराध एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की. इस दौरान लॉकडाउन थ्री को धरातल पर सक्रिय करने के लिए शासन के दिशा-निर्देशो का पूर्णतया अनुपालन कराने के निर्देश दिये. उन्होंने बार्डर पर विशेष चाकसी बरतने का निर्देश मातहत अफसरों को दिया. कहा कि हर हाल में बार्डर पर आवागमन प्रतिबंधित होना चाहिए. जिससे कि हम अब तक ग्रीन जोन में है तो आगे भी बने रहे.
साथ ही पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ को निर्देशित किया कि वह प्रत्येक ग्राम सभा में अन्य राज्यों से आये श्रमिकों, कामगारो, मजदूरो के आने से जो चुनौतियां बढ़ी हैं, उन्हें जनगद में गठित ग्राम सुरक्षा समितियों से समन्वय कर कानून-व्यवस्था पर सतर्क दृष्टि रखें.
डीआईजी ने कहा कि इसी प्रकार बैंकों, डाकघरों, जनसुविधा केन्द्रों पर अचूक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया. इसी क्रम में डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र, सुभाष चन्द्र दुबे ने थाना फेफना व थाना रसड़ा कोतवाली का निरीक्षण किया. जिसमें थाना परिसर, बैरक, आवासों का निरीक्षण कर साफ-सफाई व सोशल डिस्टेन्सिंग का नार्म संतोषजनक पाया गया. दोनों थानो के पुलिस कर्मियो से वार्ता कर उनसे आरोग्य सेतु एप के डाउनलोड के बारे में पूछा व उनके मोबाइल मे एप का एक्टिवेशन देखा. इस मौके पर जनपद बलिया व मऊ बैरियर पर तैनात फोर्स को मनोयोग से ड्यूटी करने के साथ-साथ उनको लाकडाउन का पूर्णतया अनुपालन कराने हेतु पूर्ण लगन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया. साथ ही उन्हे साफ-साफाई की व्यवस्था लगातार बनाये रखने, अपने आपको सैनेटाइज करने और सोशल डिस्टेन्सिंग को बनाये रखते हुए ड्यूटी करने हेतु प्रेरित किया. इस दौरान समस्त मातहत अफसरों को चेतावनी देते हुए बार्डर के चारों तरफ चौकसी बरतने का निर्देश दिया. कहा कि इसमें लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मी किसी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे. कहा कि बार्डर पर ड्यूटी करने के दौरान किसी के साथ मित्रता और दोस्ती निभाने की जरुरत नहीं है.
बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago