गांव से उठी सीआरपीएफ जवान की अर्थी, जमीन से लेकर गगन भी रोया!

गांव से उठी सीआरपीएफ जवान की अर्थी, जमीन से लेकर गगन भी रोया!
बलिया. थाना क्षेत्र के सनाथ पांडेय के छपरा निवासी सीआरपीएफ के जवान किशोर कुमार पांडेय का पार्थिव शरीर शुक्रवार को जैसे ही उनके गांव पर आया , गांव में मातम छा गया. वहीं शहीद की पत्नी व बच्चों का रो- रो कर बुरा हाल था। जानकारी के अनुसार किशोर कुमार पांडे उम्र 53 वर्ष सीआरपीएफ के 97 बटालियन, चाईबासा झारखंड में तैनात थे। उनकी पत्नी पुनीता देवी ने बताया कि 15 अप्रैल को उनकी तबीयत खराब हो गया है उनको सेना के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान अगले दिन सुबह में उनकी मृत्यु हो गई ।उनका पार्थिक शरीर शुक्रवार के दिन उनके पैतृक गांव सीआरपीएफ के जवानों द्वारा लाया गया । सूचना मिलते ही गांव के कुछ लोग दरवाजे पर पहुंच गए लेकिन इस दुख की घड़ी में भी क्षेत्र के लोगों द्वारा मास्को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सीआरपीएफ के जवानों के साथ क्षेत्र के जवाहिरी माई गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया । बताया जा रहा है कि वे 1992 बैच में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे तथा 2027 में सेवानिवृत्त होने वाले थे वह बहुत ही मिलनसार प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। इनके एक पुत्र सत्यम 23 व एक पुत्री प्रगति20 हैं, पिता का साया सिर से उठ जाने के कारण दोनों का भी रो-रो कर बुरा हाल हैं । मौके पर थाना दुबहर पुलिस भी मौजूद रही ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago