Categories: बलिया

बलिया में दबंगों की दबंगई, राह चलते युवक को लाठी-डंडों से पीटा

बलिया के रेवती में दंबगों की दबंगई सामने आई है। यहां बदमाशों ने बुधवार रात एक युवक की बुरी तरह पिटाई कर दी। फिलहाल गंभीर रुप से घायल युवक का उपचार जारी है।

जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत रेवती निवासी पीउष उर्फ रोशन पाण्डेय 20 वर्ष पुत्र रविशंकर पाण्डेय नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि के पिता की बरसी भोज में सम्मिलित होकर अपने घर वापस लौट रहा था।

तभी रास्ते में करीब एक दर्जन से अधिक बादमाशों ने उसे घेरकर लाठी-डंडे और राॅड आदि से हमला कर दिया। जिससे रोशन गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद बदमाश भाग गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को रेवती स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बताया जाता है कि रोशन चन्दौली में कम्प्यूटर साइंस का डिप्लोमा छात्र है। अभी दो दिन पूर्व ही वह अपने घर रेवती आया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago