Categories: बलिया

मां पीताम्बरा 108 कुंडीय महायज्ञ में शामिल हुए अवलेश सिंह

लखनऊ में गुप्त नवरात्रि के अवसर पर 22 जनवरी से 30 जनवरी तक मां पीताम्बरा 108 कुंडीय महायज्ञ चल रहा है। इस पावन महायज्ञ में सवा पांच करोड़ आहुतियां अर्पित की जाएंगी।

आज महायज्ञ में शामिल होने जदयू प्रदेश महासचिव अवलेश सिंह पहुंचे। उन्होंने राज राजेश्वरी जगत जननी माँ पीताम्बरा बगलामुखी माता का आशीर्वाद प्राप्त किया और यज्ञ स्थल की परिक्रमा की। इस दौरान अवलेश सिंह ने सभी के कल्याण और रक्षा की मन्नत मांगी।

बता दें कि दांडी स्वामी श्रीरामाश्रय जी महाराज के नेतृत्व यज्ञ का आयोजन चल रहा है। जिसमें राष्ट्र सुरक्षा व लोक कल्याण के लिए हजारों धर्मावलम्बी भाग ले रहे हैं।गौरतलब है कि  18 जनवरी को मां भगवती का का गोमती नगर में आगमन हुआ और समाजसेवी रानी सिंह के नेतृत्व मे सैकड़ो महिलाओं ने पूरे गाजा बाजा के साथ स्वागत किया जिसमे मुख्य रूप से बीना सिंह, उर्मिला सिंह, दिब्या सिंह, लक्ष्मी मिश्रा काजल साहू आदि लोगो ने भाग लिया। माता के नगर आगमन के साथ ही 22 जनवरी से शुरू होने वाले महायज्ञ का अब आगाज होगा। मां भगवती का यात्रा उपासना स्थल निकट झूलेलाल वाटिका हनुमान सेतु मंदिर गोमती तट लखनऊ पर आकर समाप्त होगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago