बलिया: तहसीलदार न्यायालय से गायब मुकदमों की पत्रावलियों का पता नहीं चल पाने के आरोप में बैरिया तहसीलदार के पेशकार व संबंधित रजिस्ट्रार कानूनगों पर प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश जारी हुए हैं। उपजिलाधिकारी बैरिया ने एसएचओ को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। बता दें कि बैरिया निवासी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन पुत्र शिवदयाल वर्मा निवासी बैरिया के मुकदमे से संबंधित छह पत्रावलियां तहसीलदार न्यायालय से गायब हो गई हैं।
काफी खोजबीन पर भी पत्रावलियों का अता पता नहीं चला। पेशकार द्वारा यह कहने पर कि मैंने पत्रावली आरके को दे दी है, जबकि आरके का कहना कि पत्रावली मुझे नहीं मिली है। बता दें कि तहसीलदार न्यायालय से विभिन्न मुकदमों के लगभग एक दर्जन से अधिक पत्रावली गायब हैं। इसके चलते वादकारी परेशान हैं। अधिकारी इस प्रकरण को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इसके बाद उप जिलाधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं। दूसरी तरफ नवागत तहसीलदार सुदर्शन कुमार ने एमजे को तलब कर पूछताछ किया है।
इसको लेकर तहसीलदार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं बैरिया उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र का कहना है कि पत्रावली गायब होने की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले में एसएचओ बैरिया को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया है। विवेचना के दौरान सत्यता पता चलेगा कि पत्रावली कहां है और दोषी कौन है।
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…
2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल…
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…