Categories: बलिया

बलिया – 8 महीने बाद 7 साल की मासूम को मिला इंसाफ, रेप के आरोपी को उम्रकैद की सजा

बलिया। नगरा थाना क्षेत्र में एक 7 साल की मासूम को इंसाफ मिला। कोर्ट ने मासूम से दुष्कर्म मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई। मासूम के साथ उसके गांव में रहने वाले युवक ने ही 8 महीने पहले दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। बुधवार को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा के साथ ही एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया।

वकील त्रिभुवन नाथ यादव ने बताया कि नगरा थाना क्षेत्र के रोहित चौहान 38 साल 9 मई 2022 की शाम अपने गांव की 7 साल की मासूम बालिका को टॉफी और टार्च देने के बहाने बहला फुसलाकर मकान ले गया। जहां दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के पिता ने इस सम्बन्ध में नगरा थाना में तहरीर दी। जिसके बाद रोहित चौहान के खिलाफ पास्को एक्ट की सुसंगत धारा में नामजद मुकदमा दर्ज हुआ।

मामले में विवेचक ने जांच के बाद 2 नवंबर 2022 को रोहित चौहान के खिलाफ़ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया। कोर्ट ने 7 नवंबर 2022 को मामले में संज्ञान लिया। 17 जनवरी 2023 को रोहित चौहान का बयान दर्ज किया। अपर सत्र न्यायाधीश (पाक्सो कोर्ट) गोविंद मोहन न्यायालय में 23 जनवरी को बहस हुई और कोर्ट ने मंगलवार 24 जनवरी को आरोपी को दोषी ठहरा दिया।

जिसके बाद अपर सत्र न्यायाधीश (पाक्सो कोर्ट) गोविंद मोहन के न्यायालय ने बुधवार को आरोपी रोहित चौहान को आजीवन कारावास और एक लाख रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago