राष्ट्रीय बाल-विज्ञान कांग्रेस में यूपी की ओर से बलिया के 3 बाल वैज्ञानिक लेंगे भाग

बलिया। उत्तरप्रदेश का बलिया जिला हर क्षेत्र में आगे रहा है। और अब बलिया के 3 छात्र राष्ट्रीय स्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। बता दें राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद की 30वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का राष्ट्रीय आयोजन 27 से 31 जनवरी तक गुजरात के गांधी नगर में होना है। जिसमे तीनों छात्र भाग लेंगे।

राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए जनपद से 3 बाल वैज्ञानिक बरौनी अहमदाबाद एक्सप्रेस से रवाना भी हो चुके हैं। इनमें अर्सलान वाहिद, स्वप्निल यादव और साक्षी राय शामिल हैं। ये बाल वैज्ञानिक उत्तर प्रदेश की तरफ से प्रतिभाग कर अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगे।

जिला समन्वयक डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय आयोजन में बाल वैज्ञानिकों को अपने देश के साथ-साथ एशियन देशों के चयनित बाल वैज्ञानिकों के साथ अपने प्रोजेक्ट को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। इस दौरान तमाम बड़े वैज्ञानिकों के साथ मिलकर फेस टू फेस उनके अनुभव भी जान सकेंगे।

तीनों बाल वैज्ञानिकों को एकेडमिक कोआर्डिनेटर डॉ. प्रतिभा त्रिपाठी, सनबीम स्कूल के निदेशक अरुण कुमार सिंह, प्रिंसिपल डॉ. अर्पिता सिंह, सेंट पाल स्कूल के प्रबंधक सुनील राय, इन्विट्स स्कूल की डायरेक्टर सोनिया सिंह, शिव प्रकाश राय, राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस बलिया की सचिव व प्रिंसिपल सेवा सदन स्कूल कथरिया सुमन सिंह, राजनारायण सिंह, नीतेश उपाध्याय, अविनाश पाण्डेय ने शुभकामनाएं दी।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago