Categories: बलिया

जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए सेना के जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा बलिया, रो पड़ा पूरा गांव

जम्मू कश्मीर में एक हादसे के दौरान अपनी जान गंवाने वाले सेना के जवान का पार्थिव शरीर आज बलिया के पकड़ी थाना स्थित उनके पैतृक गांव जगदरा पहुंचा। तिरंगे में लिपटे जवान के शव को देख कर पूरे गांव में माहौल गमगीन हो गया। हर किसी की आंखें भर आई। पूरा गांव भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे से गूंज उठा।
जवान के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लग गया। गांव और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों लोग तिरंगा लेकर पहुंचे। माहौल पूरी तरह गम और गर्व से भरा हुआ था। सेना के सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया। जवान के छोटे भाई राणा प्रताप ने मुखाग्नि दी। सिकंदरपुर के विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी, पूर्व विधायक भगवान पाठक, रामजी यादव और अनंत मिश्रा सहित सैकड़ों लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
इस दौरान परिवारवाले सरकार पर भेदभाव के आरोप लगाते हुए नज़र आए। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई भी जिला प्रशासन का अधिकारी शोक जताने या श्रद्धांजलि देने नहीं आया है। परिजनों ने सवाल उठाया कि क्या शहीद का सम्मान केवल औपचारिकता बनकर रह गया है? परिजनों और ग्रामीणों ने सरकार से शहीदों के परिवारों को सम्मान और सहारा देने की मांग की है।
ग़ौरतलब है की शनिवार को जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सेना का ट्रक खाई में गिर गया था। इस हादसे में चार जवान शहीद हो गए, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए। शहीद जवान जितेंद्र भी उसी ट्रक में सवार थे।
Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago