Categories: बलिया

पति को खोजते हुए अलीगढ़ से बलिया पहुंची पत्नी, 12 साल लिव-इन में रहने और शादी करने के बाद हुआ फ़रार

12 सालों तक लिव-इन में रहने और 2023 में शादी करने के बाद पति अपनी पत्नी को छोड़ कर भाग गया और छुपकर बलिया के कैथवाली स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया में नौकरी करने लगा। जब पत्नी अपने पति को खोजते हुए अलीगढ़ से बलिया पहुंची तो पति बैंक छोड़ कर कहीं चला गया। पत्नी बैंक में बैठकर रोती रही लेकिन पति वापस नहीं आया। इस पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, मामला बलिया के बांसडीह तहसील क्षेत्र के कैथवली स्थित सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच का है। जहां अपने बैंक मैनेजर पति को ढ़ूढ़ते हुए पत्नी अलीगढ़ से कैथवली स्थित बैंक के ब्रांच में सोमवार की शाम पहुंच गयी। पत्नी को बैंक पहुंचा देख बैंक मैनेजर पति ब्रांच से निकलकर भाग गया। पत्नी अंजली ब्रांच में ही बैठकर काफी देर तक रोती बिलखती रही। इस कारण बैंक का मेन गेट देर शाम तक खुला रहा।
पत्नी अंजली ने बताया कि लगभग 15 वर्ष पहले उसका पति प्रदीप मझवार अलीगढ़ के एक बैंक में कार्यरत था। वह उसके साथ 12 वर्षों तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद साल 2023 में दोनों ने शादी की। शादी के बाद पति उसे छोड़कर चला गया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि प्रदीप ने उस समय पहले बात की और फिर अपने प्रेम जाल में फंसाया। वह मेरे साथ 10 से 12 वर्षों तक रिलेशनशिप में रहा। साल 2023 में दोनों ने शादी कर ली। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति चोरी-चोरी ट्रांसफर करा के खुद बलिया के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र कथौली ब्रांच में आ गया।

महिला अपने पति को खोजती रही और किसी तरह से जानकारी लगाकर यहां तक पहुंची। पत्नी अंजली अलीगढ़ से अपने पति प्रदीप को ढूंढते-ढूंढते बलिया पहुंची गई। पत्नी के बैंक में पहुंचते ही उसका पति बैंक मैनेजर उसे वहीं बैंक में ही छोड़कर फरार हो गया, जिसके बाद हड़कंप मच गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

5 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago