Categories: बलिया

बलिया में शर्मनाक घटना, पिता ने अपनी ही बेटी के साथ किया बलात्कार

बलिया से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बनाया। पिता की उम्र 51 साल बताई जा रही है, जबकि पीड़िता केवल 11 साल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, देवरिया जिले में रामपुर थाना क्षेत्र के मोहन मुंडेरा गांव के अकरम की ससुराल उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव में है। अकरम की पत्नी अपनी 11 साल की पुत्री को अपने मायके में छोड़कर रिश्तेदारों से मिलने बांगलादेश चली गई थी।

पुलिस ने बताया कि अकरम मुंबई में रहकर ट्रक चालक की नौकरी कर रहा था। वो अचानक अपने घऱ आया और उसने बेटी के साथ पिछले एक सितंबर से एक नवंबर तक कथित बलात्कार किया। पुलिस के मुताबिक मां के लौटने लड़की ने उसे इस घटना की जानकारी दी और फिर वह पुलिस के पास पहुंची।

एक अधिकारी ने बताया कि मां की तहरीर पर उभांव थाने में दो नवंबर को अकरम के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी विपिन सिंह ने पुलिस ने आरोपी अकरम को गिरफ्तार कर बलिया के एक स्थानीय न्यायालय में पेश किया और न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago