देश भर में आजादी के अमृत महोत्सव की धूम, पर शहीदों को भूला बलिया प्रशासन

आजादी के 75 साल पूरे होने पर देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जगह जगह आयोजन हो रहे हैं, अमर शहीदों को याद किया जा रहा है, उनके गौरव और बलिदान की गाथाएं पढ़ी जा रही हैं लेकिन बलिया के नरहीं में आजादी के लिए अंग्रेजों से लोहा लेने वाले शहीद के गांव में एक शिलापट्ट तक नहीं लगा है।

विकासखंड सोहांव के सबसे बड़े गांव नरहीं की गलियों में आज भी हीरामन हलवाई उर्फ दूधन के शौर्य की कहानियां सुनाई जाती हैं। हीरामन हलवाई ने साल 1942 में जिला मुख्यालय पर अंग्रेजी हुकूमत से लोहा लिया। उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने सीने पर गोलियां खाई। कर्फ्यू के दौरान वह शहीद हो गए।

हीरामन हलवाई उर्फ दूधन का नाम शहीदों के पन्नों में दर्ज है। शहीदों के स्तंभ में दूधन का नाम अंकित है लेकिन नरहीं गांव में न तो शहीद का कहीं नाम है, न ही शिलापट्ट। पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने परिवार के सदस्यों से पूछा कि गांव में कहीं शिलापट्ट है तो जबाव मिला नहीं। वहीं अपने बेटे की शहादत के बाद परिवार ने सरकार से कोई आर्थिक लाभ नहीं लिया। बड़ी दुर्भाग्य की बात है कि आज पूरा देश आजादी का उत्सव मना रहा है लेकिन इस आजादी के लिए जिन्होंने अपने प्राणों की कुर्बानियां दी उन्हें सम्मान नहीं मिल पा रहा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago