बलिया जिला अस्पताल में 4 महीने से ठप अल्ट्रासाउन्ड की सुविधा बहाल

बलिया जिला अस्पताल में चार महीने से ठप अल्ट्रासाउन्ड सेवा और रेडियोलाजिस्ट की तैनाती होने के बाद बहाली हो गई है। बाहर मरीजों को 500 से 1000 रुपये खर्च करने पद रहे थे। अब यह जांच जिला अस्पताल में मात्र एक रुपए की पर्ची पर हो जाएगी। जिला अस्पताल में तैनात एक मात्र रेडियोलाजिस्ट के इस्तीफे के बाद अल्ट्रासाउन्ड व मेडिकोलीगल का काम तकरीबन ठप हो गया था।

मेडिकोलीगल रिपोर्ट बनवाने के लिए लोगों को दूसरे जिले की भाग दौड़ करनी पड़ती थी। मऊ के रेडियोलाजिस्ट के VRS लेने और आजमगढ़ रेडियोलाजिस्ट के अस्वस्थ होने के कारण बलिया जिला अस्पताल पर ही तीनों जिलों के मेडिकोलीगल का भार या गया था। यहाँ के रेडियोलाजिस्ट डॉ. संजय सिंह ने इस्तीफा दे दिया था।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिवाकर सिंह ने बताया कि रेडियोलाजिस्ट डॉ. एसपी श्रीवास्तव की तैनाती हो गई है। इसके साथ ही अल्ट्रासाउन्ड की सेवा बहाल कर दी गई है। जिससे आप लोगों को बड़ी राहत मिल रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago