बलिया। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की टीजीटी परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क है। परीक्षा से पहले एग्जाम सेंटर्स का निरीक्षण भी किया जा रहा है। परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करने आए बोर्ड के सदस्य हरेन्द्र राय ने जिविनि कार्यालय में प्रेसवार्ता कर परीक्षा की तैयारियों से जुड़ी जानकारी दी। कहा कि नकलविहीन परीक्षा के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। हरेंद्र राय ने बताया कि जिले के दस परीक्षा केन्द्रों पर 7 और 8 अगस्त को 4 पालियों में टीजीटी की परीक्षा होगी। इसमें 13,692 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
जिलाधिकारी की निगरानी में परीक्षा को लेकर सारी व्यवस्था कर ली गई है। परीक्षा पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी, ताकि किसी ने गड़बड़ी करने का प्रयास किया तो उस पर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि शासन परीक्षा की शुचिता के लिए कटिबद्ध है। परीक्षा में नकल माफियाओं की एक नहीं चलने दी जाएगी। सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल तिवारी ने कहा कि टीजीटी परीक्षा के प्रश्न पत्र दो दिन पहले आएंगे। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक की मदद से पूरी व्यवस्था कर ली गई है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…