बलिया। जिले में कटान पीड़ित किसानों के लिए शासन ने राशि स्वीकृत कर दी है। गंगापुर ग्रामसभा के चौबे छपरा गांव के 65 कटान पीड़ित परिवारों के लिए शासन ने 64.34 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। 65 कटान पीड़ित परिवारों को जमीन खरीद कर बसाया जाएगा। गौरतलब है 2018 में चौबे छपरा गांव गंगा में विलीन हो गया था। तभी से कटान पीड़ित जमीन क्रय कर बसाने की मांग कर रहे थे। सरकार ने किसानों की मांग को पूरा कर लिया है।
और राशि स्वीकृत कर ली है। अब पीड़ित परिवारों के लिए जमीन खरीदी जाएगी और उन्हें बसाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कहा है कि तत्काल भूमि क्रय कर कटान पीड़ितों को बसाने का कार्य शुरू करें। ताकी पीड़ित किसानों को राहत मिल सके।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…