Categories: बलिया

बलिया के 42 केंद्रों पर विशेष सुरक्षा इंतजामों के बीच आयोजित हुई टीईटी की परीक्षा

बलिया: पेपर लीक होने के बाद रद्द हुई टीईटी की परीक्षा आज आयोजित की गई। ज़िले में 42 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन हुआ। शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी-2021) में जिले में प्राइमरी स्तर में 25584 व जूनियर स्तर में 16075 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा केंद्रों को चार जोन व 21 सेक्टरों में बांटा गया था।

परीक्षा को लेकर केंद्रों पर खास इंतजाम किए गए थे। डीआइओएस डॉ. ब्रजेश मिश्र ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए यह परीक्षा संपन्न कराया गया। परीक्षा में कोई गड़बड़ी न हो पाए इसके लिए पिछली बार से कड़ी व्यवस्था की गई।

चूंकि इससे पहले आयोजित टीईटी एग्जाम पेपर लीक होने की वजह से स्थगित हो गया था, इसलिए इस बार नकलविहीन परीक्षा के साथ अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से ध्यान रखा गया।

जिलाधिकारी ने पहले से परीक्षा को लेकर बैठक कर जिम्मेदारी तय की गई थी है। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए छह सेक्टर मजिस्ट्रेट, दो जानेल मजिस्ट्रेट के अलावा उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी भी भ्रमण करते रहें।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

4 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago