Categories: बलिया

बलिया- स्टीमर का लंगर चोरी करने की कोशिश नाकाम, पुलिस को देख भागे चोर

बलिया। नरहीं थाना क्षेत्र में चोरों ने स्टीमर का लंगर चोरी करने की कोशिश की। लेकिन कामयाब नहीं सके। चोरों ने पहले तो स्टीमर का लंगर खोल दिया। जिसकी वजह से स्टीमर नदी के बहाव में बह गई। हालांकि स्टीमर सारीपुर के पार किनारे पर लगी मिल गई। वहीं लंगर लादकर ले जा रहे चोरों का सामना पुलिस से हो गया।इस दौरान चोर पुलिस को देखकर लंगर छोड़कर ही भाग गए। पुलिस ने लंगर को कब्जे में लिया। वहीं शिकायत पर पुलिस लंगर चोरी करने वालों की तलाश कर रही है।दरअसल रामरेखा घाट पर कई नावों के साथ स्टीमर भी बंधी हुई थी। जिसका संचालन बिहार के उजियार घाट से होता है। शनिवार की रात चोरों ने स्टीमर का लंगर खोल दिया।

इसके चलते वह नदी के बहाव में आगे की ओर बह गई। सुबह घाट पर स्टीमर चलाने वाले कर्मचारियों ने देखा कि स्टीमर गायब है। उन्होंने तत्काल मालिक को सूचित करने के साथ स्थानीय चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह को जानकारी दी। घटना की जानकारी के बाद सभी अपने-अपने स्तर से स्टीमर की खोज में लग गए।कुछ लोग मोटर बोट पर सवार होकर गंगा नदी में आगे की गए। इन लोगों ने देखा कि स्टीमर सारीपुर के पास किनारे लगी है। उसका लंगर गायब होने से वह बह गयी थी। उसे नाव से खींच कर वापस घाट पर लाया गया।वहीं स्टीमर का लंगर चोरी करने वाले 3 चोर उसे ठेले पर लादकर ले जा रहे थे।

NH-31 पर भरौली-अमाव के बीच गश्त कर रही पुलिस से उनका सामना हो गया। पुलिस को देखकर लंगर ले जाने वाले घबरा गए। शक होने पर पुलिस ने उन्हें रोका तो तीनों लंगर ठेले पर ही छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने ठेले सहित लंगर को कब्जे में लिया। सुबह स्टीमर संचालक के कर्मचारी पुलिस के पास पहुंचे तो उन्होंने लंगर की तस्दीक की। स्टीमर संचालक की शिकायत पर पुलिस चोरी की तलाश कर रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago