Categories: बलिया

बलिया- विधानसभा चुनाव में कड़े इंतजाम, 31 नोडल अधिकारियों की रहेगी पैनी नजर

बलिया। उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में है। बलिया में भी प्रशासन पूरे इंतजाम करने में जुटा है। चुनाव में कर्मियों को परेशानी ना हो इसके लिए पूरी व्यवस्था की जा रही है। जिसके चलते चुनाव की हर गतिविधि पर नजर रखने और व्यवस्था को दुरूस्त रखने के लिए जिले के 31 जनपद स्तरीय अधिकारियों को नोडल बनाया गया है। उनके कार्यों का बंटवारा भी कर दिया गया है।

31 अधिकारियों को जिम्मेदारी- आचार संहिता संबंधित जानकारी, शिकायत और कॉल सेंटर का नोडल विवेक श्रीवास्तव राजस्व अधिकारी को बनाया गया है। कानून व्यवस्था व सुरक्षा की तैयारी, क्रिटिकल पोलिग बुथ, बजट टेंट फर्निचर बैरिकेडिग इलेक्ट्रानिक, इलेक्टोरल रोल वोटर लिस्ट, मतदाता पहचान पत्र, खानपान व्यवस्था आदि की जिम्मेदारी एडीएम राजेश सिंह को दी गई है। उनके सहयोग में सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारी भी लगाए गए हैं।

इसके अलावा बैलेट और पोस्टल बैलेट की व्यवस्था की जिम्मेदारी विकेश कुमार कृषि अधिकारी को दी गई है। कंट्रोल की जिम्मेदारी जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण मुरारी पांडेय को दी गई है। और मीडिया, एमसीएमसी, प्रोटाकॉल, हल्के और भारी वाहनों के आवागमन की सूची, सेक्टर नक्शा, राजनीतिक दलों की अपराधिक घटनाओं की निगरानी के नोडल प्रदीप कुमार नगर मजिस्ट्रेट को बनाए गए हैं।

संख्याधिकारी, स्वीप, वेब कास्टिग, सीसी कैमरा, संचार प्लान, मैन पावर प्रवीण वर्मा सीडीओ के जिम्मे है। सामाजिक मीडिया अनुराग रंजन जिला सूचना अधिकारी, ईवीएम मतदान व्यक्तिगत, मतदान मानदेय का नोडल ममता सिंह कोषाधिकारी, प्रशिक्षण के नोडल राजित राम मिश्रा जिला विकास अधिकारी को बनाया गया है।

वहीं धनराज यादव बंदोबस्त अधिकारी चंकबंदी, विवेक श्रीवास्तव सीआरओ, राजीव कुमार यादव जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी, इनफार्मेशन टेक्नोलाजी निजामुद्दीन असांरी जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, अजय कुमार श्रीवास्तव जिला पंचायत राज अधिकारी को भी अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। कोविड-19 से सुरक्षा की जिम्मेदारी सीएमओ डा. नीरज पांडेय को और वीडीयोग्राफी चंद्र प्रकाश वाणिज्य कर अधिकारी व सफाई पेयजल व्यवस्था का जिम्मा अजय कुमार श्रीवास्तव डीपीआरओ को दी गई है।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago