Categories: बलिया

बलिया में छुट्टा पशुओं का आतंक, जिले में 28 गौशाला फिर भी सड़कों पर घूम रहे पशु

बलिया जिले की सड़कों पर मंडराते हुए आवारा पशु आपको आसानी से दिख जाएंगे। कभी ये छुट्टा पशु बीच सड़क पर झुंड बनाकर बैठ जाते हैं, आवागमन को बाधित करते हैं, तो कभी किसानों की फसल बर्बाद कर देते हैं। इससे जिले के लोग बेहद परेशान हैं।

जिले में छुट्टा पशुओं को पकड़ने और उनकी रख-रखाव पर लाखों रुपए खर्च हो रहे हैं। जिले में दो वृहद समेत कुल 28 अस्थायी गोशाला हैं, जिनमें कुल 2,200 के आसपास पशु रखे गए हैं। इसके साथ ही छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए 12 टीमें भी शहर में घूम रही हैं लेकिन अवारा पशुओं का आंतक कम नहीं हो रहा है।

इन पशुओं से किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं। किसान कड़ाके की ठंड में मसूर, मटर और गेहूं के फसलों की रखवाली करने को मजबूर हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में घुमंतू पशुओं द्वारा किसानों के फसल गेहूं, चना, मटर, सरसो, सब्जी के खेतों में धमा चौकड़ी करने और चरने से फसल बर्बाद हो रही है। किसानों का कहना है कि खेतों से घुमंतू पशुओं को भगाने पर मारने के लिए दौड़ा लेते हैं। किसान खेतों की निगरानी करने के लिए रतजगा करने को मजबूर हो गए हैं।

वहीं कभी-कभी ये छुट्टा जानवर किसानों पर भी हमला कर देते हैं। जिससे उन्हें दोहरी परेशानी हो रही है। मामले को लेकर प्रभारी सीडीओ डॉक्टर संजय का कहना है कि छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए टीम बनाई जा चुकी है। अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को पकड़ा जाएगा। जल्द ही आमजन को इनसे निजात दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago