सिकंदरपुर में डिप्टी सीएम के कार्यक्रम से पहले फटे बैनर-पोस्टर, जानिए पूरा मामला

बलियाः सोमवार को सिकंदरपुर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आगमन हुआ। चेतन किशोर मैदान में डिप्टी सीएम आए लेकिन इस दौरान भाजपा की गुटबाजी सामने आई। कार्यक्रम से पहले ही स्वागत गेट पर लगे बैनर फाड़ दिए गए। जानकारी के मुताबिक डिप्टी सीएम के कार्यक्रम के पहले सभी कार्यकर्ताओं ने अपने पोस्टर लगाए थे। लेकिन वह पोस्टर फाड़ दिए गए। इसको लेकर सिकंदरपुर भाजपा नेता डॉक्टर विजय रंजन ने अपने फेसबुक पर पोस्ट किया और आक्रोश जताया है।

बलिया ख़बर से बातचीत में विजय रंजन ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर लगे सभी पोस्टर फाड़ दिए गए, केवल वर्तमान विधायक का पोस्टर बचा हुआ था। बता दें कि विजय रंजन सिंकदरपुर से प्रबल दावेदार हैं और समाज में उनकी अच्छी पकड़ है। इस घटना के बाद उनके समर्थकों में भी नाराजगी है। गौरतलब है कि आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशियों में टिकट पाने की होड़ लगी हुई है। इसी को लेकर बैनर-पोस्टर की राजनीति भी तेज हो गई है।

वहीं सिंकदरपुर निवासी आशीष ने बताया कि बड़ी तैयारी के साथ भाजपा ने लोगों की भीड़ इक्ट्ठा की थी, ताकि कार्यक्रम को भव्य बनाया जा सके लेकिन विधायक संजय यादव ने कार्यकर्ताओं की मेहनत पर पानी फेर दिया। वहीं पोस्टर कांड के बाद विधायक पर तमाम आरोप लग रहे हैं क्योंकि कार्यक्रम स्थल पर उनके पोस्टर को छोड़कर बाकी सभी प्रत्याशियों के पोस्टर फाड दिए गए। बहरहाल इस पोस्टर कांड के बाद भाजपा की गुटबाजी सामने आ गई है। डिप्टी सीएम के आने से पहले इस तरह की घटना कहीं न कहीं पार्टी में पड़ी फूट को उजागर कर रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago