स्वामी अभिषेक और रोहित सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाक़ात, बलिया और पूर्वांचल पर हुई बात

लखनऊ डेस्क : यूपी में अगले विधानसभा चुनाव को लेकर अब सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है. इस बीच स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी और युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से लखनऊ के पार्टी कार्यालय में मुलाक़ात की. यह मुलाक़ात क़रीब एक घंटे तक चली.

इस दौरान रोहित कुमार सिंह और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के बीच तमाम मुद्दों पर बातचीत हुई और स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने अखिलेश यादव को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी. मुलाक़ात के बाद स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने अखिलेश यादव को बेहद सुलझा हुआ नेता बताया और योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा.

उन्होंने कहा कि यूपी में अपराध अपने चमर पर है और सपा सरकार में हालत काफ़ी अच्छे थे. उन्होंने आगे कहा कि युवाओं के साथ भाजपा और योगी सरकार ने धोखा किया है. इसलिए 2022 के लिए अभी से नौजवानों को एकजुट होना होगा. उन्होंने बताया कि इस दौरान अखिलेश यादव से बलिया और पूर्वांचल की राजनीति पर चर्चा हुई और इस दौरान पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी उपस्थित रहे.

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 days ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago