बलिया के एसपी, एएसपी और सीओ होंगे सम्मानित, 15 अगस्त को मिलेगा मेडल

बलिया डेस्क : बलिया के पुलिस महकमे के अधिकारीयों को पुलिस निदेशक उत्तर प्रदेश की तरफ से 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा. इन अधिकारीयों को उत्कृष्ट कार्य के लिए अवार्ड से नवाज़ा जाएगा. बलिया के जिन आला अधिकारीयों को सम्मान दिया जायेगा, उनमे पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ के साथ साथ अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार और सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह शामिल हैं. जिले के इन अधिकारीयों को सील्वर से सम्मानित किया जाएगा.

आपको बता दें कि 15 अगस्त को उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक की तरफ से यूपी पुलिस के साथ साथ एस टी एफ, पी ए सी, अग्निशमन के कर्मचारियों, एबटीएस के लोगों को उनके उत्कृष्ट काम के लिए सम्मानित किया जायेगा. शानदार काम के लिए 262 लोगों की सूची जारी की गयी है. जिन्हें नामित किया गया है उन्हें गोल्ड और सिल्वर मैडल से सम्मानित किया जायेगा.

इसके साथ साथ पुलिस अधीक्षक के साथ साथ अपरपुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक, मुख्य आरक्षी से लेकर आरक्षी सेनानायक और तमाम लोग शामिल किया गया है. वहीँ बलिया के अधिकारीयों का सम्मानित करने की खबर सामने आने के बाद जनपद के लोगों में काफी ख़ुशी का माहौल है और सभी पुलिस विभाग को मुबारकबाद दे रहे हैं. दर असल बीते दिनों से जैसा माहौल है.

एक तरफ जहाँ कोरोनाकाल में लोगों की ज़िन्दगी पर बन आई है, तो ऐसे में अपनी जान पर खेलकर पुलिस के अधिकारी लोगों को बचाने और सुरक्षित रखने में लगे हुए हैं, जिनकी तारीफ होनी चाहिए.

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

1 day ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago