Picture- बारिश ने खोली बलिया नगर पालिका के कार्यों की पोल, VIP कॉलोनियों तक में भरा नाले का पानी

बलिया डेस्क : बलिया में लगातार हो रही बारिश ने जल निकासी के सभी इंतजामों की पोल खोलकर रख दी। शहर की कई प्रमुख सड़कें झील की शक्ल अख्तियार कर चुकी हैं। ओवरफ्लो हुए नालों का पानी लोगों के घरों तक में पहुंच गया है। दिलचस्प बात तो ये है कि जलजमाव की इस समस्या से शहर की वीआईपी कॉलोनियां भी अछूती नहीं हैं। यहां भी सड़कें तालाब में तब्दील हो चुकी हैं, जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शहर की वीआईपी कॉलोनी के रूप में प्रख्यात श्रीराम बिहारी कॉलोनी की हालत भी बेहद बदतर है। यहां स्थित घरों में बरसात का पानी घुस गया है। जिससे यहां के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसी तरह तीखमपुर, स्वामी विवेकानंद कॉलोनी, परिखर, आनंद नगर और आवास विकास कॉलोनी की स्थिति भी चिंताजनक है। यहां भी सड़कें पूरी तरह से जलमग्न हैं। जिसके चलते लोगों की आवाजाही बाधित है। वहीं शहर के निचले इलाकों में स्थित मोहल्लों की बात करें तो यहां स्थिति और भी बदतर है।
इन इलाकों की सड़कें तो पूरी तरह से तालाब में तब्दील हो चुकीं हैं। आलम ये है कि इन इलाकों के लोगों ने अपने घरों के निचले फ्लोर पर रहना बंद कर दिया है। बारिश के चलते शहर में जिस तरह से जलजमाव की समस्या सामने आई है, इससे नागर पालिका द्वारा किए गए कार्यों पर सवाल खड़े हो गए हैं। नगर पालिका का दावा है कि वह नालों की सफाई पर लाखों रुपए खर्च कर चुकी है। लेकिन सवाल ये है कि जब नगर पालिका नालों को साफ कर चुकी है तो सड़कों पर पानी क्यों भर रहा है?
नाले साफ होने के बावजूद आखिर जल निकासी क्यों नहीं हो रही? हो सकता है कि नगर पालिका ने नालों की सफाई की दिशा में कुछ कार्य किए हों, लेकिन क्या ये कार्य जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए पर्याप्त हैं? मौजूदा स्थिति को देखकर ये कहा जा सकता है कि नगर पालिका को अभी काफी कार्य करने की ज़रूरत है।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago