15-20 दिन से जले पड़े हैं ट्रांसफार्मर, सरकार के आदेश के बावजूद नहीं बदला गया

बेल्थरा रोड डेस्क : बलिया के बिल्थरारोड में बिजली संकट गहरा गया है। विद्युत दुव्र्यवस्था से उमस भरी गर्मी में अफरा-तफरी का माहौल है। आवश्यक कार्य बाधित हैं और कई इलाकों में बिजली कई घंटे गुल होने के कारण पेयजल संकट भी गहरा गया है। जिससे लेगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत सप्लाई की ये समस्या कई जगहों पर ट्रांसफार्मर के जलने से खड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से बिल्थरारोड नगर में चार ट्रांस्फार्मर जले पड़े हैं। जिन्हें सरकार के फरमान के बावजूद नहीं बदला गया।

हालांकि आज गुरुवार को चार में से एक ट्रांसफार्मर को बदल दिया गया है। अभी भी नगर में 400 केवीए का एक और 250 केवीए के दो ट्रांसफार्मर खराब पड़े हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, 250 केवीए वाले दोनों ट्रांसफार्मर को जले हुए 15-20 दिन बीत चुके हैं। उपभोक्ता इसको लेकर विद्युत विभाग में कई बार शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद इन्हें बदला नहीं गया है। हैरानी की बात तो ये है कि उपभोक्ताओं की फरियाद तब नहीं सुनी जा रही, जब सरकार 24 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर बदलने का आदेश जारी कर चुकी है।

संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने पिछले महीने ही बिजली विभाग निरीक्षण कर अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा था कि जो ट्रांसफार्मर जल जा रहे हैं उनको बदलने में देरी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर ऐसी शिकायत मिलती है तो उसपर संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी। लेकिन इस आदेश के बावजूद जले ट्रांसफार्मर्स को बदलने में देरी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। आलम ये ही कि ज़िले में कई ट्रांसफार्मर्स तो महीनों से खराब जले पड़े हैं और कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद इन्हें बदला नहीं गया है।

वहीं काफी शिकायतों के बाद हफ्ते या महीने भर में ट्रांसफार्मर बदल भी दिया जाता है तो एक दो दिन में ही पुन: जल जाता है। यानी उपभोक्ताओं के सामने लगातार ये समस्या बनी रहती है। विद्युत सप्लाई की इस दुर्व्यवस्था के कारण यहां कई छोटे-छोटे उद्योग ठप पड़ गए हैं और लोगों के सामने पेयजल संकट भी गहरा गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

1 day ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago