मुंबई के एक मॉल में शनिवार को “मेक योर सिटी सेफ़” नामक एक कार्यक्रम रखा गया । जिसमें बहुत सारी हस्तियों ने शिरकत की। बहुत सारे लोगों के साथ इस कार्यक्रम में सुष्मिता सेन भी आई और उन्होंने जो खुलासे किए उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
हिंदुस्तान में छेड़छाड़ की घटनाएं अब आम हो चुकी हैं। नए जमाने में कोई भी लड़की पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है। हर तरह से यह प्रयास किए जा रहे हैं कि हम अपने शहर को पूरी तरह से लड़कियों के लिए सुरक्षित कैसे बनाए ।लेकिन इतनी कोशिशों के बावजूद आज भी कहीं ना कहीं दिन भर में 5 से 6 छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आ ही जाती है .
ऐसा नहीं है कि यह सारी घटनाएं केवल आम लड़कियों के साथ होती है इन घटनाओं से बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी अछूती नहीं रही है आम लड़कियों के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं के साथ-साथ अक्सर ही हम अखबारों में या सोशल मीडिया पर सुनते हैं कि कैसे किसी ने बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ छेड़छाड़ की ।ऐसा ही एक खुलासा किया सुष्मिता सेन ने शनिवार की रात ।
मुंबई में शनिवार रात एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका नाम था “मेक योर सिटी सेफ़” इस कार्यक्रम में सुष्मिता सेन ने बताया कि कैसे 6 महीना पहले एक 15 साल के लड़के ने उनके साथ छेड़छाड़ की। और यह छेड़छाड़ किसी अकेली जगह नहीं बल्कि एक फंक्शन में हुई।
सुष्मिता सेन ने कहा कि लोग कहते हैं कि आम लड़कियों के साथ जो कुछ हो रहा है उसके बारे में हम बॉलीवुड सितारे क्या जाने तो मैं उन लोगों को यह बताना चाहूंगी कि केवल आम लड़कियां ही नहीं इस सब का शिकार हुई है बॉलीवुड में भी बहुत सारे ऐसे छेड़छाड़ के केस सामने आते ही रहते हैं और हमें पता है कि उस समय महिलाओं को कैसा महसूस होता है .
लोग कहते हैं कि अभिनेत्रियों के साथ बॉडीगार्ड होते हैं और उन्हें पूरी सुरक्षा दी जाती है लेकिन मैं आपको बता दूं कि यह ऐसे लोग होते हैं जिन्हें ना बॉडीगार्ड की डर होती है ना किसी और किसी चीज की परवाह जिस समय मेरे साथ छेड़छाड़ हुई उस समय मैं एक फंक्शन में थी और मेरे साथ 10 बॉडीगार्ड थे लेकिन फिर भी मेरे साथ ऐसा दुर्व्यवहार हुआ । ऐसा नहीं है किसी बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ छेड़छाड़ की घटना पहली बार हुई है इससे पहले भी कई अभिनेत्रियों के साथ छेड़छाड़ हो चुकी है।
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…