बलिया में भेदभाव का बड़ा मामला! मुस्लिम बच्चों को थाली जगह पत्तल में परोसा खाना

बलिया के बेल्थरा रोड इलाके के चौकिया में मुस्लिम बच्चों को थाली की जगह पत्त्ल में खाना परोसने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रह  है। जिसमें अलग समुदाय के बच्चों को पत्तल में मिड डे मिल का खाना परोसा गया। वहीं अन्य छात्रों को थाली में खाना परोसा गया है।

वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग सकते में है। इस मामले में जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जा चुकी है।खबरों के मुताबिक यह वीडियो तीन हफ्ते पुराना है। मामला ऊभांव थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चौकिया का हैं।

आरोप है कि स्कूल में पर्याप्त मात्रा में थालियां थीं इसके बावजूद भेदभाव के चलते कुछ छात्रों को पत्तल में खाना परोसा गया। वहीं, इस मामले को लेकर खंड शिक्षाधिकारी निर्भय नारायण सिंह का कहना है कि बच्चों ने अपने मन से पत्तल में खाना खाया।

विडियो में “मिड डे मील” मे मुस्लिम बच्चो को थाली की बजाय पत्ते पर खिलाया जा रहा है, जबकि अन्य बच्चो को बर्तन मे खाना दिया जा रहा है

एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान खंड शिक्षाधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि यह मामला डेढ़ महीने पुराना है और लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह से निराधार हैं।उनका कहना है कि विद्यालय में करीब 35 बच्चे अल्पसंख्यक समुदाय के हैं।कई बच्चे मीड डे मील के लिए घर से थालियां लेकर आते हैं।

उन्होंने बताया कि उस दिन एक हिंदू और एक मुस्लिम बच्चा घर से थाली लेकर नहीं आए थे जिसके बाद उनसे स्कूल की थालियां इस्तेमाल करने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने स्कूल की थालियों में खाना नहीं खाकर पत्तल पर खाना खाया। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच कर जांच रिपोर्ट 26 जुलाई को जिलाधिकारी को सौंप दी गई है। वहीँ जब बलिया खबर ने इस बाबत जिलाधिकारी से बात की तो उन्होंने बताया, मामला शर्मनाक है जिसकी जांच की जा रही है ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago