हथिया’र उठाने के बयान पर फंसे ओमप्रकाश राजभर, मुकद’मा दर्ज

अपने बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर एक बार फिर अपने बयान पर फंस गए हैं। रविवार को भाजपा के लिए दिये गए बयान को लेकर उनके खिलाफ मऊ के कोपागंज थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है।

लोकसभा चुनाव से पहले तक ओमप्रकाश की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी एनडीए का ही हिस्सा थी। वह खुद यूपी में कैबिनेट मंत्री थे। बयानों के कारण ही भाजपा ने सुभासपा से नाता तोड़ते हुए अोमप्रकाश राजभर को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था। 

रविवार को सुभासपाा का कोपागंज के फतेहपुर तालनरजा में सम्मेलन था। जनसभा के दौरान ही ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा पर जमकर हमला किया। बोलते बोलते वह बोल गए कि भाजपा वालों को देखकर मन करता है कि तलवार उठा लूं अौर सिर कलम कर दूं। उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से यहां तक पूछ लिया कि बताअो अब क्या करना है। राजभर यही नहीं रुकें। उन्होंने कहा कि हम हथियार उठाने जा रहे हैं अौर हथियार उठाएंगे। 

राजभर के बयान पर भाजपा में काफी आक्रोश था। गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यसमिति के सदस्य व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश राजभर ने मामले को लेकर सोमवार को कोपागंज थाने में तहरीर दी। इसे गंभीरता से लेते हुये पुलिस ने सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ संबंधित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है।

वहीं, बनारस में पांडेयपुर निवासी अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने यूपी पुलिस, एडीजी जोन, आइजी रेंज व वाराणसी पुलिस को ट्वीट करके ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ मुकदमा कायम करने की अपील की।

अधिवक्ता ने इस मामले में आनॅलाइन तहरीर भी दी है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि आनलाइन शिकायत को लेकर एसपी अपराध को जांच सौंपी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र

बलिया के मानपुर चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

2 weeks ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

2 weeks ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

2 weeks ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

4 weeks ago