‘बलिया में सुरहाताल का होगा ईकोटूरिज्म के रूप में विकास’

बलिया। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने ग्राम पंचायत बसंतपुर में स्थित सुरहाताल पक्षी विहार में इकोटूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कैंपस में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि इकोटूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सुरहाताल के आसपास साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए। साथ ही वहां पर लोगों के उठने बैठने और घूमने के लिए बेंचे लगवाई जाए।

महिलाओं और बच्चों की सुविधा के लिए शौचालयों की व्यवस्था की जाए। 10 दिसंबर से सुरहा ताल में नौकायन शुरू हो जाएगा। उसके मद्देनजर अभी से वहां पर स्कूली बच्चों का आगमन शुरू हो जाएगा। जिसको देखते हुए वहां पर पर्याप्त पुलिस सुरक्षा बल की व्यवस्था की जाए। डीआईओएस को उन्होंने निर्देश दिया कि स्कूली बच्चों को सुरहा ताल घुमाने के लिए लाया जाए ताकि बच्चे पर्यावरण से जुड़ सके और उसके महत्व को अपने जीवन में अपना सकें।ताल में लोगों को घूमने के लिए नाव की व्यवस्था की जाए और खाने-पीने की दुकाने अभी से लगवा दी जाएं। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि इकोटूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सुरहाताल के आसपास विकास के अवसर तलासे जाए जिससे अधिक से अधिक संख्या में लोग वहां पर आकर विदेशी पक्षियों को देख सकें और पर्यावरण से जुड़ सकें।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago