बलिया में भ्रष्टाचार की खुली पोल! हाथ से ही उखड़ने लगी सड़क, कारवाई की मांग

बलिया में भ्रष्टाचार की बानगी देखने को मिली है। जहां एक तरफ से सड़क बनती जा रही है तो दूसरी ओर से उखड़ती भी जा रही है। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने हाथ से ही सड़क को उखाड़ कर भ्रष्टाचार की पोल खोल दी।

दरअसल बांसडीह विधानसभा के सहतवार में बिनहा मार्ग से हहिहा खुर्द तक सड़क बन रही है। जहां प्रधानमंत्री सड़क योजना में धांधली का मामला उजागर हुआ है। ठेकेदार और JE पर सरकार की योजना को पलीता लगाने का आरोप लगा है।

ग्रामीणों ने JE और ठेकेदार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। साथ ही हाथ से ही घटिया सामग्री से बनी सड़क को उखाड़ कर ये बताया कि सड़क निर्माण में कितनी अनियमितता बरती गई हैं। हालांकि अब देखना होगा कि क्या कुछ कार्रवाई की जाती है।

बता दें की ऐसा ही मामला पीलीभीत जिले में भी आया था जहां कुछ दिन पहले भ्रष्टाचार की पोल खोलने वाला एक वीडियो वायरल हुआ था। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक युवक सड़क निर्माण में बरती गई लापरवाही को उजागर किया था। 

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago